फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The house is half ready, waiting for the last installment

Baghpat News: मकान आधा बनकर तैयार, आखिरी किस्त का इंतजार

Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The house is half ready, waiting for the last installment
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ले में किस्त के अभाव में अधूरा पड़ा प्रधानमंत्री आवास योजना से बना मकान द - फोटो : BAGHPAT
बागपत। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत किस्त मिलने पर मकान का निर्माण शुरू हुआ तो लाभार्थियों को लगा ही अब उनका अपनी छत का सपना पूरा होगा। मगर जिले में 1955 लाभार्थियों का यह सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार से तीसरी किस्त मिलने के इंतजार में निर्माण कार्य अटक गया है। जिससे लाभार्थी पिछले छह महीने से डूडा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी मकान पूरा होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 8184 लाभार्थियों का चयन कर 50 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। जिससे लाभार्थियों ने मकानों की नींव भरने से लेकर अन्य कार्य कराए। जिसके बाद 7899 लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की गई।
विज्ञापन

जिससे लाभार्थियों ने मकानों का 60 से 80 प्रतिशत तक निर्माण कार्य करा लिया, लेकिन उसके बाद तीसरी किस्त के लिए लाभार्थियों को डूडा कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिसमें अभी तक सिर्फ 5944 लाभार्थियों को ही तीसरी किस्त का लाभ दिलाया जा सका, जबकि अन्य लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से लगा रहा हूं चक्कर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। जिसमें चयन होने के बाद दो किस्तों का लाभ मिल गया, लेकिन अब तीसरी किस्त के लिए एक साल से डूडा कार्यालय के चक्कर लगा रहा हूं। - शहजाद, मुगलपुरा
---
थक गए चक्कर लगाकर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किस्त के लिए कई बार डूडा कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है। मेरी तीसरी किस्त मिले तो मकान का निर्माण पूरा हो जाए। - इमराना केतीपुरा
छत पर अधूरा पड़ा है निर्माण
प्रधानमंत्री आवास योजना की दो किस्त मिलने के बाद मकान का निर्माण कराया गया, लेकिन तीसरी किश्त नहीं मिलने के कारण बिजली फीटिंग और छत पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। - रूबीना
---
लोगों की समस्या समझे विभाग
प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त नहीं मिलने के कारण मकान का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है। जिन मजदूरों को काम पर लगाया था, अब वे भी दूसरी जगह चले गए। जल्द ही तीसरी किस्त का लाभ दिलाया जाए। - महावीर, भजन विहार कालोनी

कोट...
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में तीसरी किस्त लाभार्थियों को क्यों नहीं मिली है। इसका पता कराया जाएगा। जिस भी जगह फाइल अटकी है, उसको पूरी कराकर तीसरी किस्त जारी कराई जाएगी। प्रतिपाल चौहान, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed