फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds of devotees expected at the cave temple; route diversion plan implemented

Baghpat News: गुफा मंदिर पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, रूट डायवर्जन प्लान लागू

Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees expected at the cave temple; route diversion plan implemented
- दीपावली पर्व से पहले रविवार को आसपास के जनपदों से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दीपावली पर्व से पहले रविवार को गुफा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अफसरों ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। रूट डायवर्जन प्लान शनिवार रात से रविवार रात तक लागू रहेगा।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुरकलां गांव के पास दीपावली पर्व से पहले रविवार को आसपास के कई जनपदों और दूसरे राज्यों से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भंडारे भी किए जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भारी भीड़ उमड़ने से जाम लग जाता है। सीओ विजय तोमर का कहना है कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
विज्ञापन


- इस तरह निकाले जाएंगे वाहन
शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से आने वाले भारी वाहनों को बिजरौल कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। जबकि हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड़ से नौरोजपुर गुर्जर होते हुए दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर भेजा जाएगा। इसी तरह गाजियाबाद, दिल्ली से बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को मवीकलां से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। सोनीपत से बड़ौत, शामली जाने वाले भारी वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक से टटीरी कट से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। जबकि हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर, निनाना, कोताना से बड़ौत और दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को गौरीपुर मोड़ से ईपीई से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed