फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The health system of the district hospital is in shambles, doctors do not come till nine o'clock.

Baghpat News: जिला अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, नौ बजे तक नहीं आते चिकित्सक

Tue, 07 Oct 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The health system of the district hospital is in shambles, doctors do not come till nine o'clock.
सुबह 8.34 बजे:- बागपत जिला अस्पताल में फिजि​शियन कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज।
- चिकित्सकों के समय से नहीं आने के कारण मरीजों को करना पड़ता है इंतजार, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

- अस्पताल में सुबह आठ बजे पहुंचने का है चिकित्सकों का समय, व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी के कारण मरीजाें को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें चिकित्सकों का एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तक नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल के खुलने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन यहां चिकित्सक सोमवार को नौ बजे तक भी नहीं पहुंचे। वहां साढ़े आठ बजे के बाद चिकित्सकों के कक्षों के ताले खोले गए और उसके बाद सफाई शुरू की गई। जबकि सुबह आठ बजे से पहले ही मरीज अस्पताल में पहुंच गए थे और उन्हें करीब एक घंटा से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। सर्जन फिजीशियन, बाल रोग चिकित्सक, मनकक्ष, नाक-कान-गला रोग चिकित्सक, सर्जन सुरक्षा क्लीनिक सहित अन्य कक्ष में कोई नहीं पहुंचा। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय पर भी ताला लटका हुआ था। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- महिला अस्पताल में नौ बजे के बाद भी नहीं पहुंची चिकित्सक

महिला अस्पताल की स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है। यहां नौ बजे के बाद तक महिला चिकित्सक नहीं पहुंची। अन्य स्टाफ भी नौ बजे तक नहीं पहुंचा और कक्षों पर भी ताला लगा हुआ था। उपचार कराने के लिए पहुंची। इसके कारण महिला मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था, मगर चिकित्सक नौ बजे के बाद पहुंचे। इसके बाद जांच कराकर दवाई ली। - वाहिद, पुराना कस्बा
- जिला अस्पताल में सोमवार को चिकित्सक नौ बजे के बाद ओपीडी कक्ष में पहुंचे, चिकित्सक के देरी से आने के कारण एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। - फूल सिंह, गौरीपुर जवाहरनगर

--

वर्जन
- चिकित्सकों की कमी चल रही है और दो चिकित्सक कैंप में गए हुए थे। चिकित्सकों को समय पर आने के लिए नोटिस भी दिया गया है और यदि कोई समय से नहीं आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अनुराग वाष्र्णेय, सीएमएस

सुबह 8.34 बजे:- बागपत जिला अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed