फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The gym owner was beaten up at night and his body was found on the railway track in the morning

Baghpat News: जिम संचालक की रात में हुई पिटाई सुबह को रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The gym owner was beaten up at night and his body was found on the railway track in the morning
जिम संचालक वासु का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन - फोटो : mathura
बड़ौत(बागपत)। शहर की बावली रोड के रहने वाले जिम संचालक वासु (30) के साथ शाहमल काॅलोनी में शुक्रवार की रात में कुछ लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद परिवार वाले वासु को अपनी सुपुर्दगी में लेकर आ गए। शनिवार की सुबह वासु का शव बावली अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
विज्ञापन

वासु को शुक्रवार रात करीब नौ बजे शाहमल काॅलोनी में कुछ लोगों ने पकड़ लिया। वहां लोगों ने वासु के साथ मारपीट की। इसकी वीडियो भी बना ली। शाहमल काॅलोनी के लोगों ने पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे कोतवाली में लेकर चली गई। सूचना मिलने पर वासु के परिवार वाले कोतवाली में पहुंचे। वहां वासु को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों से खुद ही घर आने की बात कहकर वासु चला गया, लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे बड़ौत के रेलवे स्टेशन मास्टर ने बावली अंडरपास के समीप युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वासु की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed