फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The government worked for the upliftment of all classes.

केंद्र सरकार ने आठ साल में हर क्षेत्र में सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किए

Fri, 03 Jun 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The government worked for the upliftment of all classes.
ागपत7 में भाजपा कार्यालय पर आयोजित रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की पुस्तक दिखा? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर जिला कार्यालय पर आयोजित रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। देश की सुरक्षा के लिए प्रभावशाली कदम उठाए हैं।
जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल ने कहा कि पिछली सरकारों ने इतना कार्य नहीं किया। जितना केंद्र की भाजपा सरकार ने आठ साल में कर दिखाया। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किए तथा इनके लिए कई योजनाएं चलाईं। जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आई है। इससे भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबका साथ-सबका विकास का मूल मंत्र लेकर काम किया। इसके बाद लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ सशक्तीकरण अभियान की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह ने कहा कि जिस केंद्र पर बूथ कमेटी नहीं बनी है, वहां प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लोकसभा व निकाय चुनावों से पहले बूथ कमेटी को मजबूत करना जरूरी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रत्येक बूथ पर लोगों को जोड़ने का अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें सभी सहभागिता करेंगे। यहां विधायक योगेश धामा, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सिवालखास विधानसभा सीट से प्रत्याशी रहे मनिंदर पाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला संयोजक राकेश जैन, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, सरिता चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष अनिता चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल चौहान, अश्विनी त्यागी, जिला मंत्री सचिन जैन, विपिन रुहेला, सुधीर ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, जयकुमार, सोनिया चौधरी, अंकित लपराना, सत्यव्रत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed