{"_id":"641ca4b377e6961798082ca8","slug":"the-government-sought-reports-for-the-upgradation-of-gwalikhedas-phc-baghpat-news-c-14-1-165097-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ग्वालीखेड़ा की पीएचसी उच्चीकरण के लिए शासन ने आख्या मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ग्वालीखेड़ा की पीएचसी उच्चीकरण के लिए शासन ने आख्या मांगी
Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव की पीएचसी का उच्चीकरण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की गई है। इस संबंध में शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत से तत्काल प्रमाण के साथ आख्या मांगी है।
प्रधान सोनिया शर्मा ने गत वर्ष पीएचसी से जुड़े करीब 10 गांवों की जनसंख्या का ब्योरा देते हुए शासन से पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाने की मांग की थी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत से ग्वालीखेड़ा की जनसंख्या व उसके आसपास गांव की कितनी जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
ग्वालीखेड़ा के सन्निकट कितनी दूरी पर कौन कौन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिला योजना अनुश्रवण समिति द्वारा अनुमोदित है अथवा नहीं, प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कौन कौन उपकेंद्र आच्छादित होंगे।
विज्ञापन
मानक के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है अथवा नहीं इन छह बिंदुओं पर तत्काल प्रस्ताव प्रमाण के साथ आख्या मांगी है। सीएमओ बागपत डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि शासन ने आख्या मांगी है जल्द ही आख्या भेजी जाएगी।