फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The government reduced the rate of DAP fertilizer, farmers said they were insufficient

सरकार ने घटाए डीएपी खाद के रेट, किसान बोले नाकाफी

Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The government reduced the rate of DAP fertilizer, farmers said they were insufficient
बड़ौत। डीएपी खाद के दामों में कमी आने से किसानों ने राहत तो महसूस की है लेकिन भाकियू नेताओं ने इस छूट को नाकाफी बताया है।
विज्ञापन

सरकार ने कच्चे माल की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय कीमतों की बात करके 1195 रुपये में मिलने वाली डीएपी खाद की 50 किलो बोरी 1900 रुपये , एनपीके 1075 से 1800 रुपये कर दी थी। किसानों और किसान यूनियन के नेताओं में दाम बढ़ने से केंद्र सरकार के प्रति काफी नाराजगी थी। दाम करने के मांग भी की गई थी। अब केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को अब डीएपी खाद 1200 रुपये में मिलेगी।
ये बोले किसान नेता-----
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रधान ने कहा कि डीएपी खाद के दाम कम होने का कोई लिखित आदेश अभी नहीं आया है। यह किसानों के साथ केवल छलावा हो सकता है।
विज्ञापन

ये बोले किसान--
- किरठल निवासी किसान पुष्पेन्द्र चौहान का कहना है कि सरकार ने डीएपी खाद के दाम कम करने का निर्णय लिया है। इससे किसानों में खुशी है। खरीफ फसलों की बोआई शुरू होने वाली है। किसानों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लुहारी निवासी लोकेश दांगी का कहना है कि डीएपी खाद के बढ़े मूल्य कम किए हैं। सरकार का यह अच्छा कदम है। अब किसानों की आर्थिक हालात में सुधार होगा।
- रंछाड निवासी किसान रविन्द्र हटटी का कहना है कि यह केवल किसानों के साथ सरकार ने मजाक करने का काम किया है। पहले डीएपी के दाम बढ़ाए और अब कम करने की घोषणा की।

- किसान नेता व थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह तोमर का कहना है कि किसान संगठनों की मांग के बाद केंद्र सरकार ने डीएपी के मूल्य को कम किया है। लेकिन यह अभी नाकाफी है। सरकार तीन कृषि कानून वापस ले और नाज के समर्थन मूल्य का कानून बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed