फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The girl who was adamant on the insistence of marriage with her lover

स्रेमी से शादी कने की जिद पर अड़ी युवती, कोतवाली पहुंचा मामला

Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The girl who was adamant on the insistence of marriage with her lover
परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की एक युवती परिजनों के खिलाफ होकर प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ गई है। इससे नाखुश परिजनों ने युवती को धमकाया तो वह रविवार को कोतवाली पहुंच गई। उसने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
दरअसल छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिजनों के साथ नगर की एक कॉलोनी में रहती है। कुछ माह पूर्व उसकी फेसबुक के माध्यम से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर मिलने लगे। हाल ही में युवती के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने युवक बिरादरी होने के बावजूद बेटी के लायक नहीं समझा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने युवती को समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं मानी और प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि इसके चलते परिजनों ने युवती से मारपीट कर दी। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। युवती रविवार को किसी तरह चकमा देकर कोतवाली पहुंच गई। उसने परिजनों पर तमाम आरोप लगाए तथा सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि युवक व युवती दोनों बालिग हैं। परिजन युवती को समझाने में लगे हुए हैं, यदि युवती मान जाती है तो ठीक है, अन्यथा कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed