फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The faces of the beneficiaries blossomed after taking the benefits of the schemes from the hands of CM.

Baghpat News: सीएम के हाथों से योजनाओं का लाभ लेकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Fri, 27 Oct 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries blossomed after taking the benefits of the schemes from the hands of CM.
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से योजनाओं का लाभ लेकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत रियांशी, कीर्ति, नेहा रानी, प्रियंका को डमी चेक सौंपे। आयुष्मान कार्ड योजना के लाभार्थी उषा, सिलवन्ति, संगीता, रंजनी को गोल्डन कार्ड सौंपे। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी बिमलेश, लक्ष्मी, कविता, पुष्पा, पॉली हाउस योजना के लाभार्थी आरती, नीरज, राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत पैक हाउस के लाभार्थी कृष्णपाल, आदेश त्यागी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दिया गया। छात्रा नेहा, श्वेता शर्मा, पारुल शर्मा, मोनिका, शैली तोमर को टैबलेट और शिल्पी, समीक्षा जैन, ऋचा को स्मार्ट फोन दिए गए।
विज्ञापन

----
सीएम की सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बड़ौत। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। संघन चेंकिग के बाद ही लोगों को जनसभा में शामिल होने दिया गया। जनसभा में सीएम की सुरक्षा के लिए बागपत के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर का पुलिस बल बुलाया गया था। जनसभा के दौरान पुलिस ने मैदान के आसपास मकानों की छतों के अलावा मुख्य रास्तों पर वाहनों की चेकिंग के लिए पुख्ता इंतजाम किए। जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को कई चेकिंग प्वाइंटों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

----
घर में नजरबंद किए गए रालोद नेता ओमबीर तोमर
बागपत। सीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। सीएम को गन्ना भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपने की घोषणा करने वाले कोई हंगामा नहीं कर सके। इसलिए ही बागपत में रालोद नेता ओमबीर ढाका को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। सीएम की जनसभा समाप्त होने तक ओमबीर ढाका पुलिस की निगरानी में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed