फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The district BJP showed strength in Meerut rally

मेरठ की रैली में जिले के भाजपाईयों ने दिखाई ताकत

Fri, 18 Dec 2020 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
The district BJP showed strength in Meerut rally
सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रवाना हुए कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मेरठ में हुई रैली में जिले के भाजपाइयों ने भी ताकत दिखाई। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला और जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में किसान मेरठ पहुंचे। कृषि कानूनों को किसान हितैषी बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने बताया कि मेरठ की रैली के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं से बसों और निजी वाहनों में कार्यकर्ता और किसान मेरठ गए। सुबह दस बजे से बड़ौत-मेरठ मार्ग के रास्ते किसान रवाना होने शुरू हो गए थे। जिले की मजबूत प्रतिनिधित्व रैली में रहा। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला भी शामिल हुए और कृषि कानून पर विचार रखें। बागपत-मेरठ रोड निर्माणाधीन होने के कारण कार्यकर्ता पुरा महादेव से होते हुए बड़ौत-मेरठ मार्ग से मेरठ पहुंचे और रैली में भाग लेकर कृषि कानूनों का समर्थन किया। अमीनगर सराय मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अजय पालीवाल, गौरव यादव, शिवम यादव, श्रीपाल उपाध्याय, सुशील शर्मा, राजेश कुमार और विपिन भी कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ रवाना हुए। वहीं, अमीनगर सराय से भाजपा कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से रवाना हुए। संजय उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अमीनगर सराय, अजय पालीवाल, गौरव यादव, शिवराम यादव, श्रीपाल, सुशील शर्मा, राजेश, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed