{"_id":"67309b30836fa1c2180f5937","slug":"the-differences-in-rajput-society-have-been-resolved-now-they-will-work-together-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-121443-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राजपूत समाज में मनमुटाव कराया खत्म, अब एकजुट होकर कार्य करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राजपूत समाज में मनमुटाव कराया खत्म, अब एकजुट होकर कार्य करेंगे
विज्ञापन
-अग्रवाल मंडी टटीरी के महाराणा प्रताप स्कूल में राजपूत विकास समिति की हुई बैठक
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में रविवार को राजपूत विकास समिति की बैठक हुई। इसमें समाज के कुछ लोगों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म कराते हुए हाथ मिलवाए गए और एकजुट होकर समाज के हित के लिए कार्य करने का फैसला लिया गया।
राजपूत समाज की पिछली बैठक में एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही समाज को बेचने तक के आरोप लगाए गए थे। इस तरह समाज की स्थिति काफी खराब होने पर मनमुटाव खत्म कराने के लिए रविवार को बैठक की गई। यहां सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया गया। समाज के भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में बागपत गन्ना समिति के सभापति ठाकुर प्रदीप सिंह, डायरेक्टर सुनील चौहान, मनोज, संदीप, अमित सिंह का स्वागत किया गया। सभापति ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि समिति की एकता से कुछ भी संभव हो सकता है और वह किसानों की हर समस्या को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष राजेश चौहान, एडवोकेट मनोज आर्य, तरसपाल, रामनिवास, वीरेंद्र कुशवाह, जितेंद्र चौहान, श्रीकांत, प्रहलाद सिंह, नीरज कुमार, आचार्य धर्मपाल मौजूद रहे।