{"_id":"697132009e6f1e744705fb7f","slug":"the-deputy-chief-minister-was-angered-by-the-disarray-at-the-chc-and-the-broken-tiles-at-the-bus-stand-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-145512-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीएचसी में अव्यवस्था और बस अड्डे की टायल्स टूटी होने पर भड़के डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीएचसी में अव्यवस्था और बस अड्डे की टायल्स टूटी होने पर भड़के डिप्टी सीएम
विज्ञापन
बागपत। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक बुधवार को बागपत सीएचसी में अव्यवस्था व गंदगी और बस अड्डे की टाइल्स टूटी देखकर भड़क गए। दोनों जगह अफसरों को फटकार लगाई और व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। सिसाना के पीएम श्री विद्यालय में सब ठीक मिला तो समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्य ठीक नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक निर्धारित समय से आधा घंटे पहले सवा नौ बजे ही बागपत सीएचसी में पहुंचे। सीएचसी परिसर में खिड़कियों के किनारे फैले कूड़े को देखकर डिप्टी सीएम भड़क गए। सफाईकर्मी के एक दिन का वेतन रोकने और जवाब तलब करने के निर्देश दिए। सीएचसी का स्टोर बंद मिला, जिस पर कार्य जारी है का पर्चा लगा था। उन्होंने इस तरह की बहानेबाजी स्वीकार नहीं होने की बात कहते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, सीएमओ डॉ. तीरथलाल को फटकार लगाते हुए उसे शुरू करने के आदेश दिए।
उन्होंने रोगी कल्याण निधि में उपलब्ध धनराशि की जानकारी ली तो सीएचसी अधीक्षक सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर भी उनको फटकार लगाई और कहा कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। शौचालयों में अव्यवस्था और खराब स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पोषण कक्ष पर ताला लगा मिला, जिसे खुलवाकर निरीक्षण किया गया। सीएचसी परिसर में खुले पड़े पावरहाउस को देखकर भी वह नाराज हुए। डिप्टी सीएम ने सीएचसी की मरम्मत कराने और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षय रोगियों को पोषण किट और कंबल वितरित किए। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को सीएचसी का नियमित निरीक्षण करके व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
-टाइल्स टूटी मिली तो लेआउट भी ठीक नहीं मिलने पर नाराज हुए
डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक सीएचसी के बाद दुड़भा में 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे। उनको वहां टाइल्स टूटी हुई मिली तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उसके लेआउट पर भी उन्होंने सवाल उठाया तो इंटरलॉकिंग टाइल्स भी ठीक नहीं मिली। उनको दोबारा लगवाने के आदेश दिए। डीएम को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर कार्यदायी संस्था व जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
-डिप्टी सीएम को बच्चों ने फटाफट किताब पढ़कर सुनाई
डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने सिसाना गांव के पीएम श्री उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां 376 बच्चों में 257 उपस्थित मिले। उन्होंने स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी को देखने के बाद शिक्षकों से स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों की समझ और रुचि में बदलाव की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चों से किताबें पढ़वाईं तो बच्चों ने फटाफट किताब पढ़कर सुनाई। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे तो उनका जवाब दिया। इस पर डिप्टी सीएम ने उनकी पीठ थपथपाई। सहायता पेटिका में डिप्टी सीएम ने अपना पेन भी दान दिया। वहां के बाद डिप्टी सीएम ने सिसाना गांव की गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंश को गुड़ खिलाकर पूजन किया। वहां पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
-अधिकारियों को सही कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी
कलक्ट्रेट सभागार में डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। वहां अधिकारियों को सही कार्य नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि लोगों की समस्याओं का सही से निस्तारण किया जाए और किसी की कोई शिकायत न रहे। विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।