फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The councilor cheated 51 thousand rupees by telling the owner of the school

स्कूल का मालिक बताकर सभासद ने ठगे 51 हजार रुपये

Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The councilor cheated 51 thousand rupees by telling the owner of the school
कोर्ट के आदेश पर सभासद के खिलाफ रमाला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रमाला गांव निवासी एक युवक से कोरोना के संकट काल का हवाला देकर बड़ौत के सभासद व कपड़ा व्यापारी द्वारा 51 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीडित ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से रमाला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज
रमाला गांव निवासी विकेश ने कोर्ट के आदेश पर रमाला थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका बड़ौत में कपड़ा व्यवसायी और सभासद अनुज जैन की दुकान पर आना जाना था। करीब एक वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण काल में वह अनुज जैन की दुकान पर बैठा हुआ था। अनुज ने उससे कहा कि उसका बड़ौत में एक पब्लिक स्कूल है। आनलाइन क्लास चल रही हैं। मगर, कुछ बच्चों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से क्लास छूट रही हैं। अगर आप स्कूल की ट्रस्ट में कुछ दान दोगे तो बच्चों की मदद हो जाएगी। विकेश ने स्कूल की रसीद पर 51 हजार रुपये दान कर दिए। इसके कुछ समय बाद उसने स्कूल में दान की रसीद दिखाकर जानकारी की। स्कूल की प्रबंध कमेटी ने बताया कि यह रसीद फर्जी है। स्कूल में डोनेशन का कोई पैसा नहीं आया है। जब उसने रुपया मांगा तो अनुज जैन ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। उसने थाने में तहरीर दी थी, लेकर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब उसने कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी अनुज जैन निवासी बड़ौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सभासद अनुज जैन ने बताया कि मैं विकेश नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानता हूं और न ही मुकदमे की कोई जानकारी है। यदि मुझ पर मुकदमा दर्ज हुआ है तो फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ कोर्ट में जाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed