फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The council has uploaded the list of examination centres on its website

Baghpat News: परिषद ने वेबसाइट पर अपलोड की परीक्षा केंद्रों की सूची

Mon, 11 Nov 2024 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The council has uploaded the list of examination centres on its website
-23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर पोर्टल पर अपडेट की जाएगी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलेाड कर दी है। वहीं जनदीय समिति 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची पोर्टल पर अपडेट करेगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं परिषद की ओर से वेबसाइट पर छात्र आवंटन संख्या के साथ परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करा दी गई है। अब जिला स्तरीय समिति अपने स्तर से विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से आपत्ति मांगेगी। प्रधानाचार्य 14 नवंबर तक परिषद के पोर्टल पर भी ऑनलाइन आपत्ति दर्जा करा सकते हैं। 14 नवंबर के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक केंद्रों निर्धारण को लेकर मिली शिकायतों और आपत्तियों का निस्तारण कर जनपदीय समिति के अनुमोदन के उपरांत 23 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि विभाग की ओर से 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगकर 23 नवंबर तक उनका निस्तारण कराने के बाद परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed