फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The condition of the young man deteriorated after getting the vaccine

वैक्सीन लगवाने के बाद बिगड़ी युवक की हालत

Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The condition of the young man deteriorated after getting the vaccine
बड़ौत सीएचसी में वैक्सीन लगने से युवक की तबीयत खराब होने के बाद परेशान परिजन। - फोटो : BARAUT
औसिक्का गांव का मामला, परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। औसिक्का गांव के रहने वाले एक युवक ने सोमवार को दिन में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई थी। रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उससे सीएचसी में भर्ती कराया।

औसिक्का गांव के रहने वाले आसिफ पुत्र समेदीन ने सोमवार को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई थी। रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रात्रि में ही बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि वैक्सीन लगवाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी है। यह भी आरोप था कि सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने के लिए जिस एंबुलेंस में भेजा गया, उसका चालक शराब पिए हुए हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि आसिफ की हालत पूरी तरह से ठीक है। सीएचसी में दो घंटे भर्ती भी रखा गया। उसे बुखार भी नहीं है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद अमूमन बुखार आने की शिकायत आती है। इसके अलावा एंबुलेंस चालक यदि शराब पीए हुए था तो उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed