{"_id":"647f379fbde97f1655025e06","slug":"the-condition-of-the-molested-woman-is-normal-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1020-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छेड़छाड़ पीडि़त महिला की हालत सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छेड़छाड़ पीडि़त महिला की हालत सामान्य
विज्ञापन
- कार्रवाई न होने पर जहर खाकर किया था आत्महत्या का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की एक कॉलोनी में सोमवार की देर रात हिंदू संगठन से जुड़ी एक महिला ने अपने घर पर सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवार के लोगों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। फिलहाल महिला की हालत सामान्य है। वहीं पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
छेड़छाड़ पीड़िता नगर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। जिसके साथ निकाय चुनाव में दूसरे हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी अरविंद भोला ने छेड़छाड़ कर दी थी और उस घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पीड़िता इस मामले में एसपी बागपत से भी मिली थी और कार्रवाई की मांग की थी, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर सल्फास खाकर सोमवार की देर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने महिला को नगर से आस्था अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था, फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में महिला के जहर खाने का मामला सामने आया है घटना की जांच की जाएगी। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।