फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The city's power supply will remain stalled today, some have ordered generators and some have ordered drums

Baghpat News: शहर की बिजली आपूर्ति आज रहेगी ठप, किसी ने जनरेटर तो किसी ने ड्रम मंगवाया

Sat, 24 Jun 2023 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The city's power supply will remain stalled today, some have ordered generators and some have ordered drums
शनिवार को पूरा दिन लाइट जाने की सूचना के बाद बागपत की महावीर वाली गली में ड्रम में पानी भरती मह
- सुबह नौ बजे से बिजलीघर में बदला जाएगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर, दिनभर ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

- भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने पर परेशानी से बचने के लिए इंतजाम करने में जुटे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के बिजलीघर में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। जिस कारण शनिवार को दिनभर शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके चलते शुक्रवार को शहर के लोग किराये पर जनरेटर तो पेयजल व्यवस्था के लिए ड्रम मंगवाकर रख लिये। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान 24 घंटे भी बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
शहर के खत्ता रोड़ स्थित बिजलीघर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड़ चल रहा है। जिससे बार-बार शहर की आपूर्ति भी बाधित हो जाती है और फीडरों का लोड़ काटकर चलाना पड़ता है। जिसके चलते ऊर्जा निगम की नगर निकाय विद्युतीकरण योजना में चयन होने के बाद बिजलीघर के लिए पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मिल गया। जिसके चलते शनिवार की सुबह नौ बजे से ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान शहर के आठ हजार उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उधर भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने पर की जानकारी होते ही शहर के लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिस कारण गर्मी से बचाव के लिए शहर के लोग पहले ही किराये पर जनरेटर, पानी के लिए ड्रम आदि की व्यवस्था करने में जुटे रहे। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि बिजलीघर में सुबह नौ बजे से ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू किया जाएगा। जिस कारण शाम छह बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इसके बाद कुछ फीडरों पर बिजली आपूर्ति छोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये में बैटरी तो 500 रुपये किराये पर मिला जेनरेटर
बिजली आपूर्ति ठप रहने की जानकारी होते ही लोगों ने किराये पर जनरेटर और बैटरी लेनी शुरू कर दी। जिसके चलते शहर में 50 रुपये में बैटरी किराये पर मिली तो जनरेटर का 500 रुपये किराया देना पड़ा। इसके अलावा ज्यादातर लोग जनरेटर के लिए इधर उधर भटकते नजर आये। जिन्होंने दूसरे कस्बों की तरफ भी दौड़ भी लगाई।

पशुओं के लिए चारा भी खरीदा
बिजली आपूर्ति ठप होने से शनिवार को पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ेगी। जिन्हें पशुओं के लिए चारे और पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। पानी के लिए पशुपालकों ने किराये पर ड्रम मंगवा लिए तो पशुओं के लिए पहले दिन ही अतिरिक्त चारा खरीदकर रखवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed