फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   "The case is over the top Ktwaunga '

‘केस खत्म होने पर ही कटवाऊंगा चोटी’

Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 01 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत । बीवी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक कंप्यूटर इंजीनियर ने बालों की चोटी रख ली है। उसका कहना है कि जब तक पत्नी द्वारा दर्ज कराया गया झूठा केस खत्म नहीं होगा, वह चोटी नहीं कटवाएगा। उसने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का कहना है कि वह कंप्यूटर इंजीनियर है। उसकी शादी 28 नवंबर 2013 को बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। उसकी पत्नी गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती है। आरोप है कि शादी के करीब चार माह बाद ही उसका पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव हो गया था। तभी से वह मायके में है।
विज्ञापन


समझौते के बावजूद पत्नी ने उसके खिलाफ 30 अप्रैल 2015 को दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। वह 25 अगस्त 2015 को मेरठ जेल गया था। जमानत मिलने के बाद से वह अफसरों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। उसने मीडियाकर्मियों को बताया कि उसने जेल में ही कसम खा ली थी कि जब तक उसका पत्नी से विवाद खत्म नहीं होगा, तब तक वह चोटी नहीं कटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed