{"_id":"60fc5f248ebc3e58702dbd63","slug":"the-body-of-a-person-missing-for-ten-days-was-found-hanging-from-a-tree-baghpat-news-mrt5488827164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
गोठरा के जंगल में पेड पर लटकी मिली लाश के बारें में जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
- शव लग रहा कई दिन पुराना, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। गोठरा गांव से दस दिन से लापता व्यक्ति का शव जंगल में एक पेड़ लटका मिला। शव सड़ी-गली हालत में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर है।
गोठरा निवासी 50 वर्षीय रिछपाल पुत्र नेपाल सिंह का शव शनिवार सुबह जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह करीब दस दिन से लापता था। शव काफी सड़ गया था। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पहचान की। गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भतीजे बृज कुमार ने बताया की गांव के ही कुछ लोगों से उसके चाचा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन के पैसों के लेनदेन को लेकर मामला थाने भी पहुंचा था। परिजनों ने खेकड़ा पुलिस से शिकायत की थी। लापता होने वाले दिन उनके चाचा रिछपाल को आरोपियों के साथ गाड़ी में बैठा हुआ देखा गया था। इसके बाद से वह उसे लगातार तलाशते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जमीन के विवाद में पैसों के लेनदेन को लेकर पंचायत भी होनी थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
रटौल चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।