फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The body of a mechanic was found hanging from a noose, suspicion of murder

Baghpat News: फांसी के फंदे पर लटका मिला मिस्त्री का शव, हत्या का शक

Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 03 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The body of a mechanic was found hanging from a noose, suspicion of murder
बरसिया गांव निवासी मुस्तकीम का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
अमीनगर सराय। बरसिया गांव में टायल व पत्थर लगाने वाले मिस्त्री मुश्तकीम (35) का शव रविवार की सुबह परचून की दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरसिया गांव के रहने वाले शाहिद ने बताया कि उसका तहेरा भाई मुश्तकीम मकानों में टायल व पत्थर लगाने का काम करता है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में परचून की दुकान भी करता है। बताया कि रविवार की सुबह कुछ बच्चे दुकान पर सामान लेने आए तो दुकान के अंदर मुश्तकीम का फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला। इसका पता चलने पर पुलिस भी आ गई और वहां जांच की गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रस्सी पर मुश्तकीम लटका हुआ था, वो काफी बारीक और छोटी है। उन्हें शक है कि मुश्तकीम की हत्या के बाद शव लटकाया गया है। उधर, सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि मुश्तकीम ने पारिवारिक कलह में आत्महत्या की है। परिवार वाले जो आरोप लगा रहे है, उसकी जांच कराई जाएगी। अगर उसमें कुछ सच्चाई मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed