{"_id":"606761a78ebc3ed8312d4130","slug":"the-bodies-of-both-the-innocent-handed-over-in-a-hot-environment-baghpat-news-mrt532651463","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमगीन माहौल में दोनों मासूमों के शव सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमगीन माहौल में दोनों मासूमों के शव सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन
बुधवार की रात मां अंजुम ने ही दोनों बच्चों की कर दी थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे का मोहल्ला कुरैशियान दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद से गम में डूबा हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो परिजनों में एक बार फिर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
मोहल्ला कुरैशियान में बुधवार रात अंजुम पत्नी गुलाब ने अपने आठ वर्षीय पुत्र उमेर और पांच वर्षीय पुत्री अलशिफा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पड़ोसियों ने सुबह घटना का पता चलने पर दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाले थे। इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर अंजुम को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि अंजुम ने पति से झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद मोहल्ला कुरैशियान पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल के बीच कब्रिस्तान में दोनों शव सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गई।