फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The biggest merge is to reach the health center

स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना ही सबसे बड़ा मर्ज

Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The biggest merge is to reach the health center
चांदीनगर (बागपत)। रटौल पीएचसी तक पहुंचना ही मरीजों के लिए सबसे बड़ा मर्ज है, क्योंकि पीएचसी तक जाने वाला रास्ता कच्चा है। जिस पर कीचड़ व जलभराव होने के कारण मरीजों का पीएचसी तक पहुंचना मुश्किल है। इसलिए ही पीएचसी की जगह मरीजों को खेकड़ा सीएचसी पर इलाज कराने जाना पड़ता है। इसके अलावा पीएचसी भवन भी जर्जर हो गया है। पीएचसी जंगल में होने के कारण रात में पीएचसी पर कोई चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी नहीं रुकता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रटौल पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। पीएचसी कस्बे से दूर जंगल में है और वहां तक जाने का रास्ता भी खराब है। जंगल और रास्ता खराब होने के कारण लोग अस्पताल जाने से कतराते है। पीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं है, चारों और झाड़ियां उगी है। अस्पताल में लोगों के लिए पेयजल और बिजली की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को वहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही है। केंद्र पर आवास भवन व डिलिवरी लेबर रूम जर्जर हो रहे है। रात में केंद्र पर चिकित्सक न होने के कारण लोगों को या तो प्राईवेट चिकित्सक से अपना उपचार कराना पड़ता है या फिर खेकड़ा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बे से एक किमी दूर है पीएचसी
नगर पंचायत रटौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब एक किमी दूर बाग में बना है। जिसके करण लोगों को केंद्र जाने में काफी परेशानी होती है। अस्पताल का मुख्य द्वार दो साल से टूटा पड़ा है और अस्पताल परिसर में झाड़ियां उगी हैं। केंद्र पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवारा पशुओं का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकने की सुविधा नहीं
रटौल के प्राथमिक केंद्र पर मरीजों के लिए बेड तो लगे हैं, लेकिन इंवर्टर और पेयजल की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पीएचसी का रास्ता बनवाने के लिए ईओ को पत्र लिखा है, अस्पताल में जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार, खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक

बिना गेट का रटौल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र

बिना गेट का रटौल प्राथमिक स्वास्थ केंद्र- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed