फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The archaeological remains found in Kurdi raised hopes of human settlement

Baghpat News: कुर्डी में निकले पुरावशेषों से मानव बस्ती की उम्मीद जगी

Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The archaeological remains found in Kurdi raised hopes of human settlement
कुर्डी टीले पर ट्रेंच में की गई खोदाई। स्रोत ग्रामीण - फोटो : जलसे में विचार रखते मुफ्ती।
बड़ौत। कुर्डी टीले पर उत्खनन में सामने आ रहे पुरावशेषों से मानव बस्ती की दावेदारी मजबूत हो गई है। मगर, अभी शोध के बाद पुरातत्वविदों की मुहर लगनी बाकी है। वहां शनिवार को भी उत्खनन किया गया।
विज्ञापन

उत्खनन में निकल रहे पुरावशेषों से कुर्डी का टीला इतिहास की दृष्टि से पुरातत्वविदों के लिए खास होता जा रहा है। टीले से अभी तक दफन राज को बाहर निकालने के लिए भारतीय विरासत संस्थान की टीम ने खोदाई शुरू कर रखी है। टीले पर बनाए गए 12 ट्रेंचों में खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान अभी तक टीले से ईंटें, दीवारें, मृदभांड व अन्य तरह से पुरावशेष निकले है।
विज्ञापन

इस तरह से पुरावशेष सिनौली में की गई खोदाई के दौरान निकले थे। शोध के बाद सिनौली में पुरातत्वविदों ने मानव बस्ती होने पर अपनी मुहर लगा दी थी। इस तरह कुर्डी टीले पर जो पुरावशेष निकले हैं, उनसे मानव बस्ती होने की पुष्टि होती है। मगर, अभी पुरातत्वविदोंं की पुष्टि होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इन पुरावशेषों को देखकर कहीं न कहीं पुरातत्वविदों में हलचल होनी शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य ट्रेंच भी कुछ राज उगल सकते है। उधर, तिलवाड़ा टीले पर चल रहे उत्खनन में सुराही, मृदभांड व चबूतरानुमा आकृति के अलावा और कुछ अभी तक सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed