फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The agency people took away the tractor when the installment was not deposited

Baghpat News: किस्त जमा नहीं होने पर ट्रैक्टर उठाकर ले गए एजेंसी वाले

Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
The agency people took away the tractor when the installment was not deposited
बागपत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिलने के कारण लुहारी गांव का किसान ट्रैक्टर की किस्त नहीं जमा कर पाया। जिस पर एजेंसी वाले किसान का ट्रैक्टर उठाकर अपने साथ ले गए। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किसान ने ट्रैक्टर दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे लुहारी गांव के रहने वाले किसान राजीव ने बताया कि उसने कुछ समय पहले अपना साढ़े तीन लाख रुपये का पुराना ट्रैक्टर देकर एजेंसी से नया ट्रैक्टर निकलवाया था। मलकपुर मिल से उसका गन्ना भुगतान नहीं मिलने के कारण वह अपने ट्रैक्टर की एक किस्त जमा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एजेंसी संचालक व अन्य लोग उसके घर पहुंचे और उसके परिवार वालों के साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती कर ट्रैक्टर उठाकर ले आए। परिवारवालों ने एजेंसी वालों को 14 जनवरी तक किस्त जमा करने की बात भी कहीं, लेकिन एजेंसी वाले नहीं माने। किसान ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर उठाकर ले जाने वालों में एक भी फाइनेंस कर्मचारी शामिल नहीं था। उधर डीएम के तहसील दिवस में होने के कारण किसान तहसील दिवस में शिकायत करने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
खेत में काम अटका
किसान राजीव ने बताया कि एजेंसी वाले उसका ट्रैक्टर उठाकर ले आए, जिसकी पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। ट्रैक्टर की वजह से उसके खेत में काम अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed