{"_id":"620941a220ecf0434e4cf947","slug":"the-accused-who-made-a-fake-will-of-land-sent-to-jail-baghpat-news-mrt5768007115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की फर्जी वसीयत करने वाले आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की फर्जी वसीयत करने वाले आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल में फर्जी वसीयत तैयार कर रिश्तेदार की जमीन अपने नाम कराने वाले एक आरोपी को थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है। गाजियाबाद के ग्यासपुर निवासी शिवकुमार पुत्र आशाराम ने 22 अप्रैल 2020 को अपने रिश्तेदार अवनीश, सचिन, सुधीर और विजय पर उसकी आठ बीघा जमीन की फर्जी वसीयत कराकर अपने नाम कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को चांदीनगर पुलिस ने चमरावल निवासी अवनीश त्यागी पुत्र मंगू त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
श्रमदान किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। आर्य समाज टटीरी की ओर से रविवार को कस्बे के श्मशान घाट पर श्रमदान कर सफाई कर गंदगी हटाई। इस दौरान आर्य समाज टटीरी के प्रधान ब्रिमेश आर्य, मंत्री मास्टर मनोज कुमार, कपिल वैदिक, सुखबीर आर्य, वीर सिंह आर्य, रोनित आर्य व अवतार आर्य मौजूद रहे।