फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of plotting to kill the Deputy CMO and his family fled from home

Baghpat News: डिप्टी सीएमओ व परिवार को मारने की साजिश रचने के आरोपी घर छोड़कर भागे

Wed, 09 Oct 2024 03:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 09 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of plotting to kill the Deputy CMO and his family fled from home
बागपत। डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. यशवीर सिंह और परिवार को खाने में टीबी मरीजों का सैंपल देकर मारने की साजिश का खुलासा होने के बाद दोनों आरोपी घर छोड़कर भाग गए। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि विभाग में संविदा पर कार्यरत चमरावल मार्ग निवासी टीबी-एचआईवी कॉर्डिटनेटर जब्बार खान व शौकत मार्केट निवासी लैब टेक्नीशियन मुशीर खान ने उनके खाने में टीबी के मरीजों से लिए गए सैंपल मिलाकर खिलाने की साजिश रची। इसके लिए दोनों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी टिंकू को फोन कर दबाव दबाव बनाया। लेकिन चतुर्थ श्रेणी कर्मी टिंकू ने डिप्टी सीएमओ को ऑडियो रिकार्डिंग सौंपी और इस पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने जब्बार और मुशीर पर खाने में टीबी के मरीजों के सैंपल और रसायन मिलाकर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उधर, मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दोनों के घरों पर जाकर दबिश दी तो पता चला दोनों आरोपी घर छोड़कर भाग गए। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भरोसा उठा, घर से लाएं खाने-पीने का सामान
क्षय रोग विभाग में तैनात दोनों कर्मियों की करतूत की चर्चा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में जोरों पर रही। उधर उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बाहर से आने वाले खाने के सामानों से अब पूरी तरह भरोसा उठ गया। पहले थूक की रोटी, लोनी में पेशाब वाले जूस के बाद अब खाने में टीबी मरीजों के एमडीआर सैंपल मिलाकर खिलाने की योजना सामने आई। उन्होंने कर्मियों और अधिकारियों से घर से खाना व पानी लाने की अपील की।

- टीबी सैंपल का कमरा खुलवाकर जांच करेगी पुलिस
पूरे मामले का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने टीबी मरीजों के सैंपल वाले कक्ष पर सील लगाकर बंद कर दिया। जिसमें एमडीआर सैंपल खाने में मिलाकर देने की आशंका भी जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस टीबी मरीजों के सैंपल वाला कक्ष खुलवाकर जांच करेगी। साथ ही मरीजों के सैंपल भी गिनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed