फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The accused of firing at the wedding of a BJP leader is still absconding from the police

Baghpat News: भाजपा नेता की शादी में गोली चलाने के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Fri, 20 Dec 2024 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing at the wedding of a BJP leader is still absconding from the police
-गोली लगने से छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, दरोगा समेत तीन लोग हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा के आईटी सेल के जिला संयोजक दीपेश तोमर की शादी में हुई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पीड़ितों ने अधिकारियों जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक दीपेश तोमर के शादी समारोह में मंडप के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अंकुर ने कई राउंड फायरिंग की थी। पैर में गोली लगने से शादी में आए दिल्ली पुलिस के दरोगा जितेंद्र पंवार निवासी एलम, डीजे काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान और शिवम घायल हो गए थे। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर अंकुर पलड़िया, अभिषेक निवासी सादुल्लापुर, शिवा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में अभिषेक को पुलिस ने पकड़ा था, जबकि अन्य फरार हैं। पीड़ित पक्ष ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ विजय तोमर का कहना है कि एक आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed