{"_id":"5e0ce3d58ebc3e87e13bf604","slug":"tet-exam-will-be-held-on-january-8-baghpat-news-mrt461541096","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जनवरी को होगी टीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जनवरी को होगी टीईटी परीक्षा
विज्ञापन
आठ जनवरी को होगी टीईटी परीक्षा
बागपत। जिले में 13 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी को दो पालियों में होगी। 7464 परीक्षार्थी इसके लिए पंजीकृत है। जिन केंद्रों पर परीक्षा होगी इन सभी में अवकाश रहेगा। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते टीईटी की 22 दिसंबर को होनी वाली परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब आठ जनवरी को परीक्षा निर्धारित की गई है। जिले में 13 केंद्रों पर ये परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जनपद में 7462 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिन 13 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है वहां पर छात्रों का अवकाश रहेगा। प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, आदर्श इंटर कॉलेज डोला, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खिडक़ी, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बागपत, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, गांधी इंटर कॉलेज खेकड़ा ,जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा। उच्च प्राथमिक स्तर की राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।