फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Terrorism and hooliganism ended, borders and daughters became safe: Yogi

आतंकवाद व गुंडागर्दी खत्म, सीमाएं व बेटियां सुरक्षित हुईं: योगी

Sat, 06 Apr 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Terrorism and hooliganism ended, borders and daughters became safe: Yogi
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब किसी भी जगह आतंकवाद व नक्सलवाद नहीं है तो गुंडागर्दी भी खत्म हो गई है। अब सीमाएं व बेटियां सुरक्षित है तो व्यापारी भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह शुक्रवार को बागपत के गेटवे स्कूल के मैदान पर विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां सीएम योगी व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पहली बार बागपत में मंच साझा किया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि बागपत की यह पावन धरती है, जहां से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर देश के अन्नदाता और प्रदेश के लोगों का सम्मान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को ध्यान में रखकर पार्टी का एजेंडा बनाया और देश व प्रदेश में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि बागपत में सभा का मतलब यानी चुनाव की गर्मी शुरू हो गई है और बागपत से पश्चिम उप्र में चुनावी गर्मी पैदा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह वही बागपत है, जिसे पांच हजार साल पहले पांडवों ने मांगा था। जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने लीला की थी और यहीं से महाभारत की नींव तैयार हुई थी। आज प्रदेश की 120 चीनी मिलों में से 105 मिलें दस दिन में भुगतान कर रही हैं और अन्य 15 मिलों के पेच कसे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में देश के लोगों का सम्मान हो रहा है और इस सम्मान को बढ़ाने के लिए फिर से मोदी सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह साझा मंच और साझा लड़ाई: जयंत
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यह साझा मंच और साझा लड़ाई है। भाजपा और रालोद देश के हित के लिए एक हुए हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता और ईमानदारी की बातें करना आसान है मगर उन्हें निभाना बड़ा मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं। मतदाता का धर्म उसके प्रत्याशी की नीति के अनुसार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली भ्रष्टाचार और जातिवाद के खिलाफ है। प्रदेश में चौधरी चरण सिंह नीति के अनुसार लघु और कुटीर उद्योगों का बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक लघु उद्योग गांवों में चल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव के बाद रटौल आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed