{"_id":"6943098eadf54262e807664b","slug":"tenders-have-been-invited-for-the-construction-of-an-international-yoga-and-wellness-center-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-143673-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए निविदा मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए निविदा मांगी
विज्ञापन
बागपत। हरियाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए निविदा मांगी गई है। निविदा जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इसका निर्माण होने पर बागपत को बड़ा फायदा मिलेगा।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए 87 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई। इसमें से 68 हेक्टेयर जमीन किसानों की है और बाकी सरकारी जमीन है। जमीन खरीदने के लिए शासन से एक अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद अधिकतर किसानों की जमीनों के पर्यटन विभाग के नाम बैनामे भी करा दिए गए। 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी दी तो अब इसके निर्माण के लिए निविदा मांगी गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विज्ञप्ति जारी कराई कि निविदा 21 जनवरी तक जमा की जा सकेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-पर्यटन हब बनेगा पुरामहादेव व हरियाखेड़ा, विदेशी भी आएंगे
अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र बनने के बाद पुरामहादेव व हरियाखेड़ा गांव पर्यटक हब बन जाएगा। यहां देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक पहुंचेंगे। इससे गांव की अलग पहचान बनेगी। केंद्र का निर्माण होने से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागपत में योग एवं आरोग्य जैसे स्वास्थ्य पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।