{"_id":"654c81fe51954f65b003b756","slug":"ten-feet-long-python-seen-in-farmers-field-in-baghpat-crowd-of-villagers-gathered-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में किसान के खेत में दस फीट लंबा अजगर दिखा, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में किसान के खेत में दस फीट लंबा अजगर दिखा, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Thu, 09 Nov 2023 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक ग्रामीण के खेत में दस फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
खेत में मिला अजगर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में रटौल थानाक्षेत्र के एक गांव में अजगल मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं किसानों के खेतों में गन्ने की कटाई चल रही है ऐसे में किसानों में खेत में अजगर मिलने से दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार हरसिया गांव में एक ईख के खेत में करीब दस फीट लंबा अजगर निकला। अजगर देखने वालो की भीड़ लग गई। हरसिया गांव निवासी सतपाल के ईख के खेत में गन्नों की कटाई चल रही है। सुबह के समय गन्ने काटने के बाद सतपाल राजबीर, दीपक,व टिका के साथ गन्ने को को ट्राली में भर रहे थे।
जब वह गन्नो को ट्राली में भरने लगे तो गन्ने के नीचे से अजगर निकल आया, जिससे वहा मौजूद लोगो में भगदड़ मच गई। जब यह बात अन्य किसानों को पता चली तो मौके पर भीड़ जुट गई। अजयवीर पाल सत्यपाल,आदि ग्रामीणों ने बताया कि हिडंन नदी नजदीक होने के कारण उधर से अजगर आया होगा। किसान सत्यपाल ने 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन