फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temple papers will be checked: SDM

मंदिर के कागजों की होगी जांच ः एसडीएम

Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Wed, 24 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर में विगत एक माह से चल रहे शिव मंदिर के विवाद के लिए एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलवाया। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने मंदिर पर अपना दावा किया। इस कारण समझौता वार्ता विफल रही। एसडीएम ने   कहा मंदिर की भूमि के कागजात देखकर मामले को सुलझाने का प्रयास होगा। 
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर स्थित शिव मंदिर में सूरज मल मंदिर को अपना होने का दावा कर गत काफी दिनों के कारण मंदिर परिसर में ही रह रहे थे।

करीब एक माह पहले ग्रामीणों ने सूरजमल को मंदिर से बाहर निकाल दूसरे पुजारी को मंदिर की कमान सौंप दी। तभी से दोनों पक्षों का विवाद चल रहा है। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंदी की कार्रवाई भी की। 
विज्ञापन


मंगलवार को उपजिलाधिकारी राम प्रसाद ने तहसील स्थित अपने कार्यालय में दोनों पक्षों को समझौता वार्ता करने के लिए बुलाया। इस दौरान सूरज मल ने कहा मंदिर उसकी जमीन पर बना हुआ है। दूसरी तरफ अन्य ग्रामीणों ने कहा भूमि से विपक्षी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भूमि मंदिर की है और मंदिर सर्व समाज का है। इसके चलते दोनों पक्षों में आम सहमति नहीं बनी।  बैठक बेनतीजा होने के बाद दोनों पक्षों के लोग लौट गए। इस दौरान ओम सिंह, भीष्म सिंह, देवेंद्र, संजीव कुमार, अनिल कुमार, कविंद्र, सुनील कुमार, अरुण शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed