फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Temperature dropped due to rain and strong wind

Baghpat News: बारिश व तेज हवा से गिरा तापमान, बत्ती गुल होने से बढ़ी परेशानी

Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 03 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain and strong wind
बागपत/खेकड़ा। जिले में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश शुरु होने पर शहर के साथ ही 50 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई और उसके बाद दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिनभर धूप निकलने के बाद शाम में मौसम में बदलाव आया और रात में बारिश शुरु हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर की बत्ती गुल हो गई। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन भर ठंडी हवा चली और कभी धूप तो कभी घने बादल छाए रहे। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।
विज्ञापन

- 20 किमी की रफ्तार से चली हवा
यहां शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा तेज होने के कारण लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शनिवार को तेज हवा के कारण धूल भी उड़ती रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। रविवार को दस से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल गिरने से होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज हवा के कारण फसल गिरने से गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन खेतों में पहले से पानी भरा है, वहां तेज हवा के कारण फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। सरसों की फसल गिरने से दाना खराब हो जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed