{"_id":"6112c9328ebc3ef4180d218e","slug":"teej-festival-today-women-shop-fiercely-baghpat-news-mrt551346285","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज पर्व आज, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज पर्व आज, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी
विज्ञापन
हरियाली तीज पर्व को लेकर खेकड़ा मे दुकान पर श्रंगार के सामान की खरीदारी करती महिलाए
- फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीज पर्व की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। शौकत मार्केट, बड़ाबाजार, चौधरी बाजार, पांडव रोड पर महिलाओं ने चूड़ियां व कपड़ों की खरीदारी की। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला व सिसाना गंाव में महिलाओं ने घर पर मेंहदी लगवाई व झूला झूलते हुए तीज पर्व के गीत गाए।
आशीर्वाद रिसोर्ट में तीज के पर्व पर बुधवार को गोविंद हरियाली तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा होगी। कार्यक्रम की संचालिका सोनिया चौधरी ने बताया कि हरियाली तीज महोत्सव पर तीज क्वीन प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेता महिलाओं को निर्णायक मंडल पुरस्कार देकर सम्मानित करेगा। कार्यक्रम में पिंकी अरोड़ा, संगीता गर्ग आदि माहिला पदाधिकारी शामिल होगी।
आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना का स्वागत किया
बागपत। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. भावना गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ की वर्तमान कार्यकारिणी को जारी रखने का निर्णय लिया गया। ब्रजमोहन शर्मा को जिलाध्यक्ष जगन्नाथ पांडेय को जिला मंत्री सहित कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान हरिनारायण चौधरी, रामचंद्र मौर्य, देशबंधु आदि मौजूद रहे।