{"_id":"6224fcc89bc36f608c6530de","slug":"teams-will-go-door-to-door-for-communicable-disease-victims-baghpat-news-mrt57944684","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी टीम, मलेरिया की जांच के लिए बनाई जाएगी स्लाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी टीम, मलेरिया की जांच के लिए बनाई जाएगी स्लाइड
विज्ञापन
मलेरिया की जांच के लिए बनाई जाएगी स्लाइड
आशा घर-घर देंगी दस्तक, फाइलेरिया और कुपोषित बच्चों की भी करेंगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी .
बागपत। संचारी रोग की रोकथाम और लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। टीम घर-घर जाकर मलेरिया की जांच के लिए लोगों की स्लाइड तैयार करेंगी। इसके अतिरिक्त टीम फाइलेरिया से पीड़ितों और कुपोषित बच्चों की भी पहचान करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में अप्रैल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिले में टीमों का गठन किया जाएगा। टीम में एक आशा और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा। टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी और परिवार के लोगों का ब्योरा दर्ज करेंगी। लोगों को संचारी के प्रति जागरूक करने के साथ मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड भी तैयार करेंगी। अभियान के दौरान टीम फाइलेरिया से पीड़ित और कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की भी पहचान करेंगी। इस बार में शासन से निर्देश मिलते ही टीमों का गठन कर सर्वे संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये बरतें सावधानी
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि कुछ सावधानी बरतकर संचारी रोग से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के लिए घर के पास पानी इकट्ठा न होने देने, सफाई का ध्यान रखने, फ्रीज की नियमित सफाई करने, नालियों कैरोसीन डालने, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है।