फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teachers will not use the phone in class

कक्षा में फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे शिक्षक

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
teachers will not use the phone in class
बागपत। कक्षा में मोबाइल फोन का प्रयोग करते मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग में निर्देश दिए कि शिक्षक कक्षा में बैठकर केवल शिक्षण कार्य करें।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्टाफ के वेतन बिल समय से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन बिल तैयार न होने के कारण शिक्षकों के वेतन का समय से भुगतान नहीं हो पाता है। विद्यालयों में छात्रों का कक्षा नौवीं, दसवीं, 11वीं व 12वीं में प्रवेश की कार्रवाई पूरी कर छात्रों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को लोगों को जागरूक करने के लिए नामित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित शिक्षक व प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed