{"_id":"66d307f6ada1755bd20f1665","slug":"teachers-staged-a-symbolic-sit-in-protest-at-bijwada-college-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112904-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजवाड़ा कॉलेज में शिक्षकों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजवाड़ा कॉलेज में शिक्षकों ने दिया सांकेतिक धरना
विज्ञापन
-कॉलेज के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापक का वेतन रोके जाने पर नाराजगी जताई
फोटो संख्या 6
बिनौली। बिजवाड़ा के बीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल व सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर का वेतन रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में क्रमिक अनशन व सांकेतिक धरना दिया।
धरने में जूड कमाला, बिजरौल, सिनोली के कॉलेजों से भी शिक्षक पहुंचे। सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर ने विद्यालय के प्रबंधक पर प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत से मिलीभगत कर उनका और विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल का जुलाई माह का वेतन रुकवाने की बाता कही। उन्होंने बताया कि उनका वेतन किस आधार पर रोका गया है, इसकी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने चेतावनी दी है की यदि उनका वेतन खाते में शीघ्र ही नहीं जोड़ा गया तो जनपद के शिक्षक एकजुट होकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर विद्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। धरने में प्रधानाचार्य सतेंद्र तोमर, डॉ. सत्यपाल राणा, शील तोमर, डॉ. अरविंद तोमर, जयबीर सिंह, सुभाष सिंह, अनिरुद्ध कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, कु. ममता, कु. सोनम, किरण त्रिपाठी, मोनिका, रणसिंह हरित, सुशील कुमार, राजकुमार तोमर आदि शामिल रहे।
-प्रबंध समिति ने सहायक अध्यापक को किया निलंबित
बिजवाड़ा बीपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय सिंह ने कहा कि सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर द्वारा उन पर लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत और निराधार है। उन्होंने किसी का कोई वेतन नहीं रुकवाया, सहायक अध्यापक ने एक ऑडियो वायरल कर उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। और उन्हें बिना सूचना दिए शिक्षकों के साथ कॉलेज परिसर में धरना देकर विद्यालय की छवि को धूमिल करने का कार्य किया है। प्रबंध समिति ने बैठक कर सहायक अध्यापक राजगुरु तोमर का निलंबित कर जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत को सूचना दे दी है।