{"_id":"68c1c808269982ddba0ce354","slug":"teachers-protested-in-the-collectorate-against-tet-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138152-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Thu, 11 Sep 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते को उ.प्रदेशीय प्राथमिक
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए कानून बनाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र नैन ने कहा कि वर्ष 2011 से पहले टीईटी परीक्षा करना अनिवार्य नहीं था। अब सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2011 से पहले भर्ती हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा देने का आदेश दिए है। इससे जिले में दो हजार से अधिक शिक्षकों पर प्रभाव पड़ेगा और शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पदम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री को इसमें बदलाव करना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि निर्णय में बदलाव नहीं होता तो प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन करेंगे। उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संजय कुमार, सुशील कुमार, विकास, शौकेंद्र मान, जितेंद्र तोमर, सुधीर खोखर, सुमेशपाल आदि मौजूद रहे।