फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   teachers problems

मंडलायुक्त के सामने शिक्षक रखेंगे समस्याएं

Sun, 20 Oct 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
teachers problems
मंडलायुक्त के सामने शिक्षक रखेंगे समस्याएं
विज्ञापन

बड़ौत। शिक्षक नेता विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के वेतन भुगतान में शिक्षा अधिकारियों की तानाशाही को शिक्षक संघ रविवार को बड़ौत दौरे पर आ रही मेरठ मंडल की आयुक्त के समक्ष रखेगा।

उन्होंने बताया कि जहां प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को माह अक्टूबर का वेतन दीपावली से पहले भुगतान के आदेश जारी कर चुकी है। वहीं इस जनपद के दर्जनों विद्यालयों के शिक्षक माह अगस्त व सितंबर का अभी तक वेतन भुगतान न होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बताया कि मितली, गौरीपुर खट्टा प्रहलादपुर ,जनता वैदिक इंटर कॉलेज, असारा, नगला बड़ी ,यमुना बागपत, बिजरोल, बरवाला, तेड़ा व अन्य कई विद्यालयों के मासिक तथा चयन बोर्ड के शिक्षकों का कई माह का वेतन भुगतान लटका है। शिक्षक आए दिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। इसके अलावा जैन स्थानकवासी की अध्यापिकाओं के चयन वेतनमान ,प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों पर शिक्षा अधिकारी चुप्पी साधे हैं। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने कहा कि अब ऐसे निरंकुश अधिकारियों की शिक्षक विरोधी कार्यशैली से बड़ौत में आ रही मेरठ मंडल की आयुक्त को इससे अवगत करा कर विरोध जताया जाएगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed