फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher's union picketed at District School Inspector's office

शिक्षक संघ का जिविनि कार्यालय पर धरना

Wed, 21 Sep 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher's union picketed at District School Inspector's office
बागपत के डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के धरने को संबोधित करत? - फोटो : BAGHPAT
शिक्षक संघ का जिविनि कार्यालय पर धरना
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को 18 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।
संघ के प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों के ढेरों प्रकरण लंबित है। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिला मंत्री दीपक कुमार नैन ने एनपीएस प्रकरण में अनियमितता के अलावा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षा निजीकरण बंद करने, विद्यालयों में ऑफलाइन स्थानांतरण पर रोक लगाने, इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद के लिए एलटी शिक्षकों को आवेदन का अवसर प्रदान करने, 2014 से नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती शुरू कराने, विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति कराने, 2018, 2019 और 2020 की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान कराने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण कराने सहित अन्य लंबित प्रकरणों का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने संघ के पदाधिकारियों को शिक्षकों का शोषण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और तीन दिन में लंबित प्रकरणों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरने में सचिन राठी, अरविंद तोमर, सुदेश भारती, कुलदीप, जयवीर नैन, अनु चिल्लर, मनु, रमन, संजीव तोमर, राजकुमार तोमर, पवन सिंह, नरेंद्र मान, सुशील वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed