फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Teacher eligibility test will be held at 29 centers amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच 29 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held at 29 centers amid tight security
13869 परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग, सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 28 नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच 29 केंद्रों पर 13869 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा को शांतिपूर्ण बनाने के केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 29 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए है। रविवार को 17 केंद्रों पर 8112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और 5787 परीक्षार्थी 12 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत है। परीक्षा के लिए 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए है। सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों लगाए गए है। पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed