फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   TB patients are increasing in the district, children and the elderly are vulnerable

Baghpat News: जिले में बढ़ रहे टीबी के मरीज, चपेट में आ रहे बच्चे और बुजुर्ग

Fri, 24 Mar 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
TB patients are increasing in the district, children and the elderly are vulnerable
बागपत। जिले में टीबी के मरीज बढ़ रहे है। बच्चे और बुजुर्ग भी टीबी की चपेट में आ रहे हैं। जिले में टीबी के 1805 मरीज है इनमें से 596 मरीज तीन महीने में मिले हैं। इनमें से 190 बच्चे टीबी के मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में एक जनवरी से अब तक 596 टीबी के नए मरीज मिल चुके हैं और 1205 पिछले साल के मरीजों का इलाज चल रहा है। बच्चे भी टीबी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस साल 40 बच्चों में टीबी की पुष्टि हुई है, जबकि 110 मरीज पिछले साल के हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि पौष्टिक भोजन न मिनला, स्वच्छता की कमी के कारण लोग टीबी की बीमारी की चपेट आ रहे हैं। टीबी संक्रामक व बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी होने के कारण मरीज के संपर्क में आने से भी बीमारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। टीबी की बीमारी से बचने के स्वच्छता के साथ मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीमारी के लक्षण
- दो सप्ताह तक लगातार खांसी रहना
- रात में सोते समय पसीना आना
- भूख कम लगना, सांस फूलना
- बार-बार बुखार आना और थकावट रहना
----
लक्षण दिखने पर तुरंत ले चिकित्सक की सलाह
टीबी की बीमारी के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। समय पर इलाज न कराने पर बीमारी से जानलेवा साबित हो सकती है।
----
कोट...
- जिले में इस वर्ष 598 मरीज मिले हैं और 1205 पिछले साल के मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले तीन महीने में 40 बच्चों में बीमारी की पुष्टि हुई है। मरीजों को विभाग की ओर से निशुल्क इलाज के साथ निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत भत्ता दिया जा रहा है। - डिप्टी सीमाओ डॉ. यशवीर सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed