फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tadka, Subahu slaughter Leela was staged in Ramlila

रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध की लीला का मंचन हुआ

Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tadka, Subahu slaughter Leela was staged in Ramlila
अमीनगर सराय में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध की लीला का मंचन हुआ
विज्ञापन

बागपत/ अमीनगर सराय/ चांदीनगर। नगर में चल रही रामलीला में मंगलवार को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध और सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन में पहुंचे युद्धवीर चौहान ने भगवान श्रीराम का तिलक कर मंचन का शुभारंभ किया। कस्बा अमीनगर सराय में दशरथ कैकई संवाद और रटौल में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया।
नगर में श्री रघुवर रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में ऋषि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर दशरथ से यज्ञ की रक्षा करने के लिए राम लक्ष्मण को उनके साथ भेजने की मांग करते है। जहां भगवान श्रीराम ताड़का और अन्य राक्षसों का वध कर विश्वामित्र का यज्ञ संपन्न कराते हैं। इस मौके पर संजय रुहेला, ओमप्रकाश, सुजीत, विनोद, मोंटी, राजीव, नंदलाल, बिजेंद्र गौतम, विनोद चौहान, कुलदीप चौहान, तेजपाल मौजूद रहे। उधर कस्बा अमीनगर सराय में चल रही श्रीरामलीला में माता सीता का कन्यादान और कैकई दशरथ संवाद की लीला का का मंचन किया गया। माता सीता के साथ जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटते हैं तो महाराज दशरथ श्रीराम को राजा बनाने की घोषणा कर देते हैं। मंथरा कैकई को राजा के वचनों की याद दिलाती है। कैकई दशरथ श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को राजा बनाने का वरदान मांगती है।
विज्ञापन

रामलीला में नवीन गुप्ता, राकेश गुप्ता, महेंद्र मित्तल, पुरुषोत्तम गर्ग, नीटू, गोलू, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, रटौल के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में मंगलवार सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान राम के धनुष तोड़ने पर जानकी राम के गले में जयमाला डालकर उनका वरण करतीं हैं। दर्शकों ने राम और सीता पर फूलों की वर्षा करते हुए जयकारे लगाए। इस मौके पर ब्रजलाल गाधी, महेंद्र शर्मा, बंटी गुप्ता, रामू शर्मा, पम्मी कश्यप, मानसिंह, देवेंद्र अरोरा, गोलू, संजय अरोरा, राजू पाल, पंडित कुश प्रशाद शास्त्री मौजूद रहे।

बागपत में फीता काटकर रामलीला का शुभारंम करते युद्घवीर चौहान

बागपत में फीता काटकर रामलीला का शुभारंम करते युद्घवीर चौहान- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed