बड़ौत। सरकार के आदेश पर रविवार को नगर में मिठाई और राखी की दुकानें खुली रही। महिलाओं ने खरीददारी की। कई महिलाएं मिठाई व राखी खरीदकर रविवार को ही अपने मायके या भाई के घर के लिए निकल गईं। सोमवार सुबह से भी बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं राखी बांधने को निकलेंगी।
चाइनीज राखियों से पूरी तरह परहेज किया
रक्षा बंधन पर्व को लेकर नगर के बाजार सजे रहे। पर्व को महज एक दिन रह गया है। मगर, बाजारों में अभी भी अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी जा रही है। बाजारों में चाइनीज राखियां लेने से लोग परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में परंपरागत सिटी वाली राखी, डोरेमोन, मोटू पतलू, टेडी, चूं-चूं बैंड, छोटा भीम, श्रीगणेश के अलावा ब्रेसलेट, मेटलएस्टोन और आकर्षक राखियों के धागे सजे हैं।