{"_id":"62a61e76e173057bb67e4618","slug":"supply-stalled-at-night-due-to-collision-of-truck-with-electric-pole-baghpat-news-mrt592554127","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 और स्कूलों की बिल्डिंग की जांच शुरू,120 स्कूलों की बिल्डिंग पहले ही हो चुकी है जर्जर घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 और स्कूलों की बिल्डिंग की जांच शुरू,120 स्कूलों की बिल्डिंग पहले ही हो चुकी है जर्जर घोषित
विज्ञापन
120 स्कूलों की बिल्डिंग पहले ही हो चुकी है जर्जर घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 120 स्कूलों की बिल्डिंग पहले ही जर्जर घोषित की जा चुकी है, अब विभाग की ओर से 31 और स्कूलों के भवनों की जांच शुरू कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर इन भवनों को ध्वस्त कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
जिला समन्वयक निर्माण सौरव शुक्ला ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में 120 विद्यालयों की बिल्डिंग की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के भवनों की नीलामी कराकर ध्वस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। अब बिल्डिंग की निलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन भवनों के स्थान पर दूसरे भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस बारे में सभी खंड शिक्षाधिकारी को पत्र जारी कर नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाकर नए भवनों का निर्माण कराने निर्देश दिए गए है। अब विभाग की ओर से 31 और स्कूलों के भवनों की जांच शुरू कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर इन स्कूलों के भवनों की नीलामी के बाद नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।