फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sulabh toilets made of 25 lakhs are in bad shape in three years

25 लाख से बने सुलभ शौचालय तीन साल में हुए बदहाल

Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sulabh toilets made of 25 lakhs are in bad shape in three years
टीकरी स्थित सामुदायिक शौचालय - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। टीकरी कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए पांच सुलभ शौचालय तीन साल में बदहाल हो गए हैं। यहां अब न तो पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई कराई जा रही है। जिस कारण कस्बावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा निवासी देशवीर, अनिल आदि ने बताया कि कस्बे में 25 लाख रुपये से अधिक लागत से पांच स्थानों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया गया था। यहां लोगों के लिए पानी से लेकर अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। कस्बे में पांच सुलभ शौचालयों पर खर्च किए गए 25 लाख रुपये तीन साल ही में ही बर्बाद हो गए। कस्बावासियों ने बताया कि सुलभ शौचालयों में लगाई गई टंकी व टोटी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दीं या चोरी कर लीं। इससे कस्बावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें तीन सुलभ शौचालयों के दरवाजे भी उखाड़ दिए हैं। जिस कारण शौचालय विहीन परिवार खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधर में स्वच्छ भारत मिशन
कस्बे में 100 से अधिक परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। इसके अतिरिक्त सुलभ शौचालय बदहाल होने से 60 से ज्यादा कोल्हुओं पर काम करने वाले मजदूर भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।-अरुण राठी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलभ शौचालय पर केयरटेकर रखे जाएं
कस्बे में लाखों की लागत से बने सुलभ शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत सभी सुलभ शौचालयों को दुरुस्त कराकर देखभाल व सफाई के लिए केयरटेकर की व्यवस्था करें।-नरेश राठी
नियमित कराई जाए सफाई
सुलभ शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने से कस्बावासी इस्तेमाल करने से बचते हैं। जिस कारण आसपास गंदगी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित रूप से सुलभ शौचालयों की सफाई कराई जाए।-गोकल सिंह
दुरुस्त होंगे तो मिलेगा स्वच्छता को बढ़ावा
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए सुलभ शौचालय बदहाल होने से लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सुलभ शौचालय दुरुस्त होने से स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। लोग खुले में शौच भी नहीं जाएंगे। इससे स्वच्छ भारत मिशन का लक्ष्य पूरा होगा।-राजकिरण

वर्जन
सुलभ शौचालयों का निर्माण तीन साल पहले कराया गया था। जिन्हें व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आमजन के सहयोग की जरूरत है। असामाजिक तत्वों ने वाटर टैंक व टोटी तोड़ दीं। बजट मिलते ही सुलभ शौचालय दुरुस्त करा दिए जाएंगे।-मनीष चौधरी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed