फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Suhana tops in Makhan Handi Competition

माखन -हांडी प्रतियोगिता में सुहाना बनीं विजेता

Sat, 28 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Suhana tops in Makhan Handi Competition
शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ते छात्र - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय/बड़ौत। जिले में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली। वहीं, स्कूलों में हांडी सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली और गीता के श्लोकों का पाठ किया। श्रीकृष्ण के बाल रूप में विभिन्न छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल में फैंसी ड्रेस, मुकुट मेकिंग व मटकी सज्जा की ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा के भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अनुकरणीय और जीवन के संपूर्ण सार को समाए हुए हैं। गीता के श्लोक पूरे विश्व में परिपूर्णता के कारण प्रसिद्ध हैं। इस मौके पर प्रणव, मानवी आराध्या, अर्श, मनन, कुंज ,सिया विहान, देवांश ,अंश ,आर्यन, उज्ज्वल ,विधान, अयान, संस्कृति, पृथ्वी ठाकुर, मनोमय, हरमन सिंह, आदित्य चौधरी, गौरव, युवराज, मयंक, ऋषभ रहे।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को माखन हांडी सजाओ प्रतियोगिता हुई। आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिता जैन ने बताया कि शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर विद्यालय में कक्षा 9 व 10 की छात्राओं के बीच हांडी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल में शिक्षिका कमलेश, नूतन, राखी शर्मा व दिनेश जैन रहे। कक्षा नौ की छात्रा सुहाना ने प्रथम, कक्षा दस की अनुष्का द्वितीय और कक्षा दस की सदफ तृतीय रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बड़ौत के सेंट आरवी कांवेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभांरभ स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा व शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा ने किया। नौनिहाल कन्हैया के रूप में सजकर स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगी मटकी सजाईं। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की मक्खन हांडी, बांसुरी और झूलना को मनमोहन तरीके से सजाया। श्रीकृष्ण के जन्म, गाय और ग्वाले, सुदामा और श्रीकृष्ण, रासलीला, कृष्ण सुदर्शन चक्र आदि झांकियां सजाई गईं।

उधर, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा व प्रबंधक राव फारूख ने बताया कि बच्चों ने वासुदेव द्वारा जेल से नन्हे श्रीकृष्ण को सिर पर लेकर गोकुल तक जाने, बाल सखाओं संग मटकी फोड़ना, गोपियों और राधा संग मनमोहक नृत्य समेत अन्य बाल लीलाओं का शानदार मंचन किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण मनमोहक नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed