{"_id":"67a3568c30af72315e033fa9","slug":"sugarcane-should-not-be-taken-from-farmers-without-slip-at-purchase-center-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-125991-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: क्रय केंद्र पर किसानों से बिना पर्ची के न लिया जाए गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: क्रय केंद्र पर किसानों से बिना पर्ची के न लिया जाए गन्ना
विज्ञापन
-मिल के प्रधान प्रबंधक ने कई क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से साफ सुथरा गन्ना देने की अपील
फोटो- 13
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों का बुधवार को मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा गन्ना लेकर केंद्र पर आने की अपील की ताकि गन्ना पेराई में किसी तरह की दिक्कत न आए।
रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक ने कंडेरा, जिवानी, हेवा, लूंब, अशरफाबाद थल आदि गन्ना तौल क्रय केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कई किसानों की ट्राली में गन्ना साफ नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि अगर किसान साफ गन्ना देंगे तो मिल समय पर पेराई करती रहेगी, जिससे किसानों का गन्न मूल्य भुगतान भी समय पर होता रहेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर कोई भी तौल लिपिक गड़बड़ी करता है तो शिकायत करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। तौल लिपिकों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि किसान से शिकायत मिलती है तो कारवाई की जाएगी। तौल लिपिक से कहा कि किसी भी किसान का एडवांस गन्ना नहीं लिया जाएगा। यदि कोई किसान बिना पर्ची के गन्ना लेकर तौल केंद्र पर आए तो उसको वापस भेज दिया जाए।