{"_id":"5e0a42f78ebc3e87a91f40b9","slug":"stunning-of-st-angels-in-sonipat-baghpat-news-mrt4611837186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में छा गए सेंट एंजल्स के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में छा गए सेंट एंजल्स के मेधावी
विज्ञापन
सोनीपत में छा गए सेंट एंजल्स के मेधावी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सोनीपत के एसआरएम यूनिवर्सिटी में हुए साइंस फेयर एवं साइंस ओलंपियाड एक्सप्लोरिंग द साइंस एंड टेक्नोलॉजी 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय ने छात्रों को सम्मानित किया।
प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत में 27 से 29 दिसंबर तक साइंस फेयर का आयोजन हुआ था। जिसमें विभिन्न राज्यों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। यहां पर विभिन्न मॉडल छात्रों ने बनाए थे। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र निशुल कुमार, यश कौशिक, नितिन कुमार, लक्ष्य राणा, निहाल, आशुतोष ने लैंड रॉवर वर्किंग मॉडल बनाया था। इसका आयोजक सहित मुख्य अतिथियों ने सराहना की। साइंस फेयर में लैंड रॉवर ही आकर्षण का केंद्र बना रहा। सभी मॉडल्स को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रशस्ति पत्र और दस हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। इस मॉडल की यह विशेषता थी कि वह ऊबड़खाबड़ सतह पर भी चल सकता है। जिसका प्रयोग सेना में, अंतरिक्ष में और ग्रहों पर सुरक्षा और अनुसंधान में किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रानिक सेंसर लगाए गए है जो एक सॉफ्टवेयर से कार्य करते है। यह टेक्नोलॉजी रोबोटिक्स में इस्तेमाल होती है। प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश, अमित, शिवम, अभिषेक, नीरज, बबलेश, ज्योति, अभय, ममता, बबीता, मीनाक्षी, सुमन आदि मौजूद रहे।