{"_id":"6783bc2fe96bf0a81301b66d","slug":"students-will-read-traffic-rules-in-road-safety-programs-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124793-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
- राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में होंगे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम
-निबंध के साथ ही भाषण व कविता प्रतियोगिता होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में यातायात सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी विद्यालयों में छात्रों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही निबंध, भाषण व कविता प्रतियोगिता कराई जाएगी ताकि उन्हें यातायात निमय की जानकारी हो सके।
जिले के राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में दीवारों पर सड़क सुरक्षा नियम लिखवाए जाने व रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा। रोड सेफ्टी क्लब संस्था के नाम पर सड़क सुरक्षा मानकों को प्रचारित करने के लिए बैनर व दीवार लेखन का कार्य कराया जाना है। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित निबंध, भाषण, कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। कार्यक्रम कराने के लिए विद्यालय को बजट भी जारी किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के 10 सुनहरे नियम लिखवाए जाएंगे, जिससे रोज उन्हें देखते और पढ़ते हुए बच्चे उनसे सीख सकें। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ सके। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा गया है। कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है ताकि वह वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन कर सकें।